विटामिन

                      विटामिन



विटामिन की खोज 1911 ई० में केसिमीर फंक ने की थी |

 विटामिन भोजन के जटिल कार्बनिक यौगिक है, जो स्वयं उर्जा उत्पन्न नही करते,

 लेकिन इनकी सूक्ष्म मात्रा शरीर में उपापचय के लिए आवश्यक होती है |

 विलेयता के आधार पर विटामिन्स को दो भागों में बाँटा गया है –

(i)    जल में घुलनशील विटामिन B तथा C

(ii)     वसा में घुलनशील विटामिन A, D, E तथा K

      विटामिन के स्रोत, कार्य एवम् कमी का प्रभाव


विटामिन – A (रेटिनॉल)

स्रोत

कैरोटिन रंगों से ,जिगर व अन्त्रिय श्लेष्मा की कोशिकाओ में

 संश्लेषित दूध, मक्खन, अंडा , जिगर, मछली का तेल।

कार्य

दृष्टि रंगों का संश्लेषण ,एपिथीलियम स्तरों की वृद्धि एवं विकास |

 कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

कार्निया व त्वचा की कोशिकाओ का शल्कीभवन , रतौंधी, कुंठित वृद्धि जिरोफ्थैल्मिया |

विटामिन- D (कौल्सिफेरॉल )
स्रोत

मक्खन, जिगर, मछली का तेल , गुर्दे, अंडे, त्वचा और यीस्ट में , सूर्य प्रकाश में संश्लेषण |

कार्य

कौल्शियम व फॉस्फोरस का उपापचय, हड्डियों और दांतों की वृद्धि |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

सूखा रोग, अस्टियोमौलेसिया |

विटामिन – E (नैफ्थोकिवानोंन)

स्रोत

हरी पत्तियाँ, अण्डो की जर्दी, सोयाबीन |

कार्य

कोशिका कला की सुरक्षा, एपिथिलियम की वृद्धि |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

जनन क्षमता क कमी, जननांग तथा जननिक पेशियाँ कमजोर |

विटामिन – B1 (थायमीन)

स्रोत

अनाज, फलियाँ,सोयाबीन, दूध यीस्ट, अण्डे, मांस |

कार्य

कार्बोहाइड्रेट एवं अमीनो अम्ल उपापचय के लिए आवश्यक एंजाइमो का सहएंजाइम |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

बेरी-बेरी

विटामिन –B2 (राइबोफ्लैविन)

स्रोत

पनीर, अण्डे ,यीस्ट,हरी पत्तियां, मांस जिगर |

कार्य

उपापचय में महत्वपूर्ण सहएंजाइमो, FAD तथा FMN का घटक |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

किलोसिया |

निकोटिनिक अम्ल

स्रोत

यीस्ट , मांस , जिगर,मछली, अण्डे,दूध ,मटर मेवा,फलियाँ

कार्य

उपापचय में महत्वपूर्ण

सहएंजाइमो, NAD तथा NADP का घटक |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

मानसिक एवं त्वचा विकार (पेलाग्रा)

विटामिन B-3 (पाइरीडॉक्सिन )

स्रोत

दूध ,यीस्ट,अनाज, मांस, जिगर,मछली |

कार्य

प्रोटीन उपापचय में आवश्यक एंजाइमो का सहएंजाइम|

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

रक्तक्षीणता, चर्म रोग, पेशीय ऐंठन|

वीटामिन –H (बायोटिन)

स्रोत

मांस ,गेहूँ, अंडा, मूंगफली,चॉकलेट, सब्जी,फल, यीस्ट|

कार्य

वसीय एवं अमीनो अम्लो सहित कई अन्य पदार्थो की संश्लेषण अभिक्रियाओ का सहएंजाइम |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

चर्म रोग, बालो का झड़ना |

विटामिन –B 12 (सयानाकोबाएमीन )

स्रोत

मांस, मछली ,जिगर, अंडा, दूध,आंत के जीवाणु |

कार्य

वृद्धि , रुधिराणुओ का निर्माण, न्यूक्लिक अम्लो का संश्लेषण |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

परनिसियस एनीमिया, कुंठित वृद्धि |

विटामिन –C (एस्कार्बिक अम्ल)

स्रोत

नीबू वंश के फल, टमाटर, सब्जियाँ , आलू , अन्य फल |

कार्य

आंतरकोशिकीय सीमेण्ट,कोलैजन तन्तुओ, हड्डियों के मैट्रिक्स, दांतों के डेंटिन का निर्माण |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

स्कर्वी रोग |

फोलिक अम्ल समूह

स्रोत

हरी पत्तियाँ , जिगर, सोयाबीन, यीस्ट गुर्दे, फलियाँ, आंत के जीवाणु |

कार्य

 

वृद्धि, रुधिराणुओ का निर्माण DNA का संश्लेषण |

मेगालोब्लास्ट एनीमिया , कुंठित वृद्धि |

पैन्टाथीनिक अम्ल

स्रोत

अंडे, जिगर, मांस, दूध, टमाटर, मूंगफली, गन्ना |

कार्य

 

अपचय के सहएंजाइम- A का घटक |

कमी का प्रभाव (रोग/ बीमारी )

चर्म रोग, वृद्धि कम,बाल सफेद, जनन क्षमता कम |

 

 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ