Environmental Studies ||Environmental Studies in hindi

 Environmental Studies  for  IAS, PCS, SSC, RLY , UPSSSC , UPP,  SI, TET, TGT,PGT , BANKING, RO,ARO,AHC RO,ARO, State Exams

About Environment ( पर्यावरण)

पृथ्वी पर पाए जाने वाले भूमि , जल, वायु ,पेड़ – पौधो एवं जीव-जन्तुओ का समूह जो हमारे चारो ओर है,सामूहिक रूप में पर्यावरण कहलाता है |
पर्यावरण के ये अजैविक और जैविक संगठन आपस में अंत:क्रिया भी करते है | यह सम्पूर्ण प्रक्रिया एक तंत्र के रूप में संचालित होती है जिसे परीस्थितीकी तंत्र के रूप में परिभाषित किया जाता है|
पर्यावरण (संरक्षण ) अधिनियम,1986 के अनुसार, पर्यावरण किसी जीव के चारो तरफ घिरे भौतिक एवं जैविक दशाए एवं उनके साथ अंत:क्रिया को सम्मिलित करता है|
ध्यातव्य है की परि और आवरण शब्दों को जोड़ने पर पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति होती है | अत: पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ है,जो आवरण हमे चारो ओर से घेरे हुए है |

Science of the total Environment

 


Our Environment

पर्यावरण एक अविभाज्य समिष्ट है तथा जैविक एवं अजैविक तत्वों वाले पारस्परिक क्रियाशील तंत्रों से इसकी रचना होती है |

Environmental factors

पर्यावरण के तीन संघटक है-
(1)भौतिक या अजैविक संघटक – स्थल, वायु, जल,
(2)जैविक संघटक- पादप, मनुष्य, जंतु, सूक्ष्म जीव
(3) उर्जा संघटक- सौर उर्जा एवं भूतापीय उर्जा |
अत” पर्यावरण कई संघ्तको से निर्मित एक संरचना है|
· यह सभी जैविक और अजैविक अवयवो का सम्मिश्रण है, जो जीवो को चारो ओर से प्रभावित करता है|
· पर्यावरण के कुछ कारक संसाधन के रूप में कार्य करते है तथा कुछ कर्क नियत्रक के रूप में कार्य करते है |
· पर्यावरण को वृहद व् लघु स्तर पर समझा जा सकता है| इसके साथ की क्षेत्रीय तथा भूमंडलीय स्तर पर भी पर्यावरण में विभिन्नताए पाई जाती है|

         Science of the total Environment




 Environment MCQ

 1.  पर्यावरण से अभिप्राय है-                    (U.P.P.C.S Pre 2006)
(a) भूमि,जल,वायु,पौधों एवं पशुओ की प्राकृतिक दुनिया जो इनके चारो ओर अस्तित्व में है|
(b) उन सम्पूर्ण दशाओ का योग जो व्यक्ति को एक समय बिंदु पर घेरे हुए होती है |
( c) भौतिक, जैविकीय एवं सांस्कृतिक तत्वों जी अंत: क्रियात्मक व्यवस्था जो अंत: संबंधित होते है|
(d) उपर्युक्त सभी|
Ans. उपर्युक्त सभी|
2. पर्यावरण किससे बनता है ?        53rd to 55th B.P.S.C (Pre)
(a) जीवीय घटकों से
(b) भू- आकृतिक घटकों से
(c) अजैव घटकों से
(d) उपर्युक्त सभी
Ans. उपर्युक्त सभी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ