I2U2 || current affair

 

                     I2U2

I2U2 summit 2022

I2U2 UPSC

   



पहला I2U2 शिखर सम्मेलन

  • 14 जुलाई 2022 को I2U2 समूह के शासनाध्यक्षो का पहला शिखर सम्मेलन आभासी माध्यम से आयोजित किया गया |
  • इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतिरिक्त, इस्राइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यायर लापिड; यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहायन और यू.एस.ए. के राष्ट्रपति जो बाइडेन शामिल हुए |
  • प्रथम I2U2 शिखर सम्मेलन खाद्य सुरक्षा संकट और स्वच्छ ऊर्जा पर केन्द्रित रहा |
  • भारत के संदर्भ में दो प्रमुख संयुक्त परियोजनाओं की घोषणा की गई –



    1. भारत में एकीकृत खाद्य पार्को की श्रृखला ( Series of Integrated Food Park Across India)
      2 .हाइब्रिड नवीकरणीय उर्जा परियोजना (Hybrid Renewable Energy Project )



  • यू.ए.ई. ने भारत में एकीकृत खाद्य पार्को की श्रृखंला विकसित करने हेतु भारत में 2 बिलियन अमेरिकी डालर का निवेश करने की घोषणा की |
  • विदित हो कि यू.ए.ई. वर्ष 2023 में UNFCC CoP- 28 का मेजबान देश है |
  • I2U2 समूह ने गुजरात के द्वारका में “ हाइब्रिड नवीकरणी उर्जा परियोजना “ का समर्थन करने की घोषणा की |
  • इस परियोजना में 300 मेगावाट ( MW) पवन और सौर क्षमता (wind and Solar Capacity) शामिल है |
  • इस अक्षय उर्जा परियोजना हेतु अमेरिकी ट्रेड एंड डेवलपमेंट एजेंसी (USTDA) ने पहले ही व्यवहार्यता अध्यन के लिए लगभग 330 मिलियन अमेरिकी डॉलर का vittवित्तपोषण किया है |
  • यह परियोजना भारत के वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट (GW) गैर- जीवाश्म ईधन (non-fosil fuel) क्षमता प्राप्त करने के लक्ष्य में योगदान देगी|



I2U2 Group

I2U2 समूह में चार देश शामिल है|

I2U2 Full form

* यहाँ I2 से अभिप्राय भारत (India) और इज्राइल (Israel) से,वहीं U2 से अभीप्राय संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से है |
* 18 अक्टूबर, 2021 को आयोजित उपर्युक्त चार देशो के विदेश मंत्रियो की बैठक के दौरान इस समूह की परिकल्पना की गई थी |



Important fact:-

चूँकि I2U2 समूह पश्चिम एशिया एवं दक्षिण एशिया को अमेरिका से जोड़ता है, अत: इस समूह में शामिल प्रत्येक देश,एक-दूसरें से लाभान्वित होंगे |



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ