Ram Mandir Ayodhya || अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा




Ram Mandir Ayodhya :- अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां तेज है। पुरे भारत में ख़ुशी का महौल | राम मंदिर अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है | अयोध्या भगवान श्री राम का जन्म स्थान है | राम मंदिर को लेकर लोगो में मानो एक अलग ही जोश है , इस जोश का मुख्य कारण यह है ,की हम सबके आराध्य भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा है | इसको लेके लोगो में अलग ही उत्साह है |







Ram Mandir Opening Date :- 22 जनवरी 2024


22 जनवरी को अयोध्या में पूरा होगा दशकों का इंतजार | अयोध्या राम मंदिर कई वर्षो तक विवादित रहा | विश्व हिन्दू परिषद ने साल 1989 ई०में राम मंदिर आन्दोलन की शुरुआत की थी | इसके बाद राम मंदिर भारत की राजनीति का हिस्सा बन गया | 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ध्वस्त होने के बाद राम मंदिर का मामला अदालत में पहुंचा। इस मामले बहुत से कार सेवको ने अपनी जान गवाई | 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। जिसमे भगवान श्री राम के साथ- साथ सम्पूर्ण सनातन धर्म की भी जीत हुई | अब अयोध्या में भगवान श्री राम के लिए भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है |


22 जनवरी को भगवान श्री राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्टा की जाएगी | इस दिन के लिए लोगो का वर्षो से इतजार था | लोग इस दिन को एक त्यौहार के रूप में माना रहे है ,इस दिन लोग अपने घरो में दीपक जला रहे है और ख़ुशी मनायेगे | सूर्यवंशी राजा राम की नगरी अयोध्‍या में जगह-जगह सूर्यस्‍तंभ लगाए जा रहे हैं। पुरे अयोध्या नगरी में भव्य सजावट की जा रही है | और अयोध्या के हर सडको और चौराहों पर देवताओ की मूर्ति लगाई जा रही हैं। मंदिर परिसर में कांस्‍य की बनी विशाल जटायु प्रतिमा भी लगाई गई है। मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम एयरपोर्ट रोशनी से जगमगाने लगा है। सबसे पहले यहां से दिल्‍ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने की तैयार है। हाईटेक अयोध्‍या रेलवे स्‍टेशन देखते ही बन रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद पूरे देश से श्रद्धालुओं का आना बढ़ जाएगा, इसलिए जगह जगह मल्‍टीलेवल पार्किंग भी बन रही हैं। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा भी रहेगी। एयरपोर्ट के अलावा ट्रेन सुविधा भी बढाई जा रही है | सरकार ने दिल्ली से अयोध्या के लिए बंदे भारत ट्रेन की भी सुविधा की है , यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी | और अयोध्या एयर पोर्ट से बहुत सी इलेक्ट्रोनिक वाहनों को भी चलवाया गया है | एयरपोर्ट के अलावा अयोध्या में भक्ति पथ, रामपथ, जन्मभूमि पथ, धर्म पथ आदि का लोकार्पण भी होना है। रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के लिए थाईलैंड के राजा ने वहां की मिट्टी भेजी है। कंबोडिया से सुगंधित हल्‍दी आई है। इसके अलावा जोधपुर से 600 किलोग्राम गाय का घी और जनकपुर से मिथिला आर्ट पेंटिंग भेजा गया है। इस पेंटिंग में माता सीता के धरती की गोद से जन्‍म से लेकर उनका प्रभु राम से विवाह तक के प्रसंगों को दर्शाया गया है।

सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़े इतजाम किये है | सुरक्षाकर्मीयो के साथ एनएसजी और एसपीजी ने भी कमान संभाल ली है |

अयोध्या में 3 दिनों तक बाहरी लोगों की एंट्री बंद हो गई है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखीमपुर नगर पालिका बोर्ड में बड़ा फैसला लिया गया है। बोर्ड बैठक में जिले के चार चौराहों का नाम राम, जानकी और परशुराम के नाम रखने का प्रस्ताव पास हो गया। वहीं प्राण-प्रतिष्ठा के चलते यूपी के सभी अस्पतालों में भी अलर्ट जारी किया गया है। 15 फरवरी तक प्रदेश के सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।


राम मन्दिर:- राम मंदिर के बनने से अयोध्या का विकास अपने चरमोत्कर्ष पर है | साथ ही देश के बहुत से बड़े -बड़े बैंक अपनी शाखा खोलना चाहते है | कुछ बैंक ऐसे हैं, जो अयोध्या में पहली बार एंट्री करने जा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जिनके ब्रांच या एटीएम पहले से इस शहर में हैं लेकिन अब वे इनमें इजाफा करना चाहते हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उम्मीद है कि इसके चलते अयोध्या में कारोबारी अवसर बड़े पैमाने पर बढ़ने वाले हैं |

 
आखिर क्या दर्शाती है भगवान श्री राम की मूर्ति |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ